पहले मतदान, फिर जलपान: शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया बूथ का निरीक्षण

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: शिक्षक हितों की मजबूती के लिए प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में वोट करने की अपील

निजाम अंसारी सिद्धार्थनगर।

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ तहसील परिसर में बनाए गए गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान बूथ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके उपरांत, विधायक विनय वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयुक्त प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पहुंचकर मतदान की स्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित शिक्षक मतदाताओं को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा— “पहले मतदान, फिर जलपान।” उन्होंने अपील की कि माध्यमिक शिक्षकों के हितों और अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से आवाज उठाने वाले प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करें।

विधायक विनय वर्मा ने कहा, “आइए, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शिक्षक समाज के अधिकारों व उनकी मजबूती के लिए अपना अमूल्य वोट दें।”

इस दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता, स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौके पर मौजूद रहे।