बढ़नी बवाल: 7 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित, पुलिस लगातार दे रही दबिश

Kapilvastupost

बढ़नी , सिद्धार्थ नगर : बढ़नी कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव और बवाल के मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन सभी सात फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह सभी आरोपी ढेबरुआ थाने में दर्ज दो मुकदमों में वांछित हैं।

लगातार दी जा रही है दबिश

धानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इनाम घोषित किए गए आरोपियों के नाम और पते:

  • कल्ललनडिहवा (वार्ड 7) के निवासी: पंकज चतुर्वेदी, प्रिंस चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी (पुत्रगण प्रदीप चतुर्वेदी) और राजन विश्वकर्मा (पुत्र जगलाल विश्वकर्मा)।

  • लोहियानगर (वार्ड 3) के निवासी: जयंत पांडेय (पुत्र कृष्णनाथ पांडेय)।

  • मधवाानगर के निवासी: भोला पांडेय (पुत्र रामतीरथ पांडेय)।

  • सेवरा के निवासी: चतुर्भुज पाठक उर्फ कल्लू (पुत्र केशव पाठक)।

पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।