एफएमजीई परीक्षा में डॉ. शमसुलहुदा ने हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुजहना निवासी डॉ. सैयद शमसुल हुदा की उपलब्धि पर परिवार में खुशी, शुभचिंतकों ने दी बधाई

Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुजहना के निवासी डॉ. सैय्यद शमसूल हुदा पुत्र सैय्यद असगर अली ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के लोगों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

डॉ. शमसूल हुदा की सफलता की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शुभचिंतकों का कहना है कि उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

सीनियर जनरल लिस्ट सलमान हिंदी, उजैर खान, डॉक्टर खालिद रहीम, डॉक्टर नदीम अरशद, एहसान अहमद, प्रधान मुजीबुल्लाह , एहसानुल्लाह खान, कमर आलम,मोहम्मद याकूब, मोहम्मद वसीम, मौलाना बदरुल जमा सल्फी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नादिर सलाम सहित अन्य लोगों ने डॉ. सैय्यद शमसुलहुदा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।