सैय्यद हसन ताकीब रिजवी बने नगर विकास कर्मचारी परिषद् उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

निजाम अंसारी

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर: नगर विकास कर्मचारी परिषद् उत्तर प्रदेश में सैय्यद हसन ताकीब रिजवी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस पद पर मनोनीत होने की खबर से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सैय्यद हसन ताकीब रिजवी ने परिषद् के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही, उन्होंने परिषद् के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर कर्मचारी हित में कार्य करने की अपील की।

सैय्यद हसन ताकीब रिजवी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। नगर पंचायत डुमरियागंज के वरिष्ठ लिपिक हसन ताकीब रिजवी के इस मनोनयन पर महंत मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, राजेश जायसवाल, विवेक, राम गोपाल, रतन, संतोष, शंभू, रजनीश, विकास, शब्लू, हैदर, शिवा, राजू कन्नौजिया आदि ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।