📅 Published on: November 24, 2026
निज़ाम अंसारी
सिद्धार्थनगर। जिले के बिस्कोहर कस्बे के मेधावी छात्र समीर शाह ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाया है। लखनऊ स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से इतिहास ऑनर्स में बीए की परीक्षा 9.8 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण करने पर उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
बीते शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान समीर शाह को यह सम्मान दिया गया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवारजन, नाते-रिश्तेदारों और बिस्कोहर क्षेत्र के लोगों में उत्साह व खुशी का माहौल है।
समीर शाह की सफलता पर एजाज शाह, संतोष कौशल, शाहिद सभासद, राजा अंसारी सहित कई स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।