📅 Published on: April 21, 2023
देवेंद्र श्रीवास्तव
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार से अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार पुनीता यादव ने नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को नौगढ़ तहसील में भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुँच कर नामांकन पत्र दाखिल किया।
गौरतलब है कि सपा के जिलाध्यक्ष लाल यादव ने हाल ही में जनपद के विभिन्न निकायों हेतु कुल नौ अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।इस कड़ी में उसका नगर पंचायत से पिछली बार सपा के उम्मीदवार के रूप में जीत का परचम फहराने वाली उनकी पुत्री पुनीता यादव पर सपा ने एक बार फिर से भरोसा जताया है।
नपं के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पुनीता यादव ने नामांकन करने बाद बात चीत में कहा कि जितना वादा किया था,उसे पूरा करने का भरसक प्रयास किया गया है।
कुछ अधूरे कार्यो को भी अगर जनता का आशिर्वाद मिला तो मूर्तरूप देकर कथनी और करनी के बीच के अन्तर व खायी पाटने का काम करुँगी। इस मौके पर प्रतिनिधि सुरेश यादव,संतोष श्रीवास्तव, आशीष चौरासिया,राधेश्याम, गुलाम रसूल आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे।