📅 Published on: April 21, 2023
संजय पांडेय
बढ़नी नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष निसार अहमद बागी ने वृहस्पतिवार को अपनी दूसरी पारी की शुरुवात के लिए नामांकन किया ।
बेहद सरल व सहज स्वभाव वाले बागी छात्र राजनीति से उभरकर नेता नगरी में कदम जमाया । जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक तमाम बड़े पदों पर अपनी शोभा बढ़ाई और अपने निरंतर आगे बढ़ने की प्रवृति के कारण उन्हें 2017 के नगरीय निकाय चुनाव में बढ़नी की समझदार जनता ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया था।
चेयरमैन पद संभालते ही निसार ने बढ़नी नगर पंचायत के विकास का खाका खींचना सुरु किया और एक लोकप्रिय युवा नेता सबका नेता के रूप में अपनी ख्याति बटोरी।
अपने कार्यकाल में जनता के तमाम सरकारी और अर्ध सरकारी कागजतों के चक्कर में जनता को दौड़ने नहीं दिया।
नामांकन प्रक्रिया के बाद रिपोर्टर से बातचीत के दौरान बताया कि बढ़नी नगर पंचायत में नाली पानी सड़क के साथ ही स्वच्छता के प्रति बहुत गंभीरता से प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था जमीनी स्तर पर उपलब्ध करवाते रहे हैं।जनता के सारे कागजी काम को लेकर सभी कर्मचारियों से अपडेट लेते हैं और समय के अंदर पूरा करवाते हैं। जनता की एक सूचना पर लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्या का निदान करते हैं।
दूसरी बार नामांकन को लेकर बागी ने बताया कि कुछ बहुत जरूरी काम और जनता से जुड़े बहुत बड़े मुद्दों को पूरा करने के लिए उन्होंने दूसरी बार नामांकन किया है।
जरूरी मुद्दों पर चर्चा करते हुवे बागी ने कहा कि बढ़नी की जनता ने चाहा तो मुनसिपालटी का इंटर कॉलेज और अस्पताल के साथ ही रोजगार से जोड़ने का काम होगा। यह तीनों बहुत बड़े काम है जिनको पूरा करने के लिए समय चाहिए ।