नपा की जमीन पर शहर के लोगों द्वारा जगह जगह पर अवैध कब्ज़ा किया गया हैं , जिसे हटाना प्रशासन का कार्य हैं – एसडीएम सदर
अतिक्रमण चिन्हित स्थानों की सूची नहीं दिखा पाया प्रशासन
————-
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद् तेतरी बाजार मे सोमवार को अतिक्रम हटाने मे नगर पालिका और तहसील प्रशासन का रवैया अजब गजब दिखा । एक गरीब समुदाय विशेष बुजर्ग परिवार के झोपड़ी को बुलडोजर से तहस नहस कर दिया गया । वही पर बगल मे नवनिर्मित टिन शेड के मालिक को दो दिनों का मोहलत दिये जाने का मामला प्रकाश मे आ रहा है ।
यही नही शहर निवासियों के बीच यह चर्चा जंगल मे आग की तरह फैल गई हैं कि एक गरीब बुजुर्ग दम्पति के झोपड़ी को उजाड़ दिया गया । और बगल मे नवनिर्मित टिन शेड के स्वामी को दो दिन का मौका दे दिया गया ।
विदित हो कि जनपद मुख्यालय के नगर पालिका परिषद के उसका रोड पर स्थिति एसबीआई मुख्य शाखा के सामने तालाब और नपा की जमीन पर एक बुजुर्ग दम्पति कि झोपड़ी और एक नव नर्मित टिन शेड को नपा , तहसील प्रशासन और सुरक्षा के जवानों के मौजूदगी मे बिना सूचना दिये सोमवार को दोपहर मे बुलडोजर द्वारा अतिक्रम हटाने का कार्य शुरु हो गया ।
राहगीरो ने रुकर तमाशा देखने लगे । अगल बगल और मोहल्ले मे अफरा तफरी फैल गया । सूचना पाकर पहुंचे टिन शेड के स्वामी
ने तहसील प्रशासन ,नपा के अफसर और सुरक्षा के लोगों से डिस्कस किया कि यह जमीन गाटा संख्या -556 है । जिस्मे से 556″ क” का रकबा साढ़े चार मंड्डी जो मेरे पत्नी सूर्यवती आदि के नाम से है । जिसे जिला प्रशासन के लोग गलत तरीके से उजाड़ने का प्रयास कर रहे है। जो गलत है ।
आगे उन्होने बताया कि उक्त जमीन का मामला न्यायालय
मे विचाराधीन है । इसी आधार पर प्रशासन ने टिन शेड स्वामी को दो दिन का तो मौका दे दिया ।
लेकिन बगल मे एक बुजर्ग परिवार का कहना है कि वह पिछले 25 वर्ष से अपने परिवार सहित झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं । बुजुर्ग की आधी झोपड़ी बुलडोजर लगा कर हटा दिया गया । यह बात नगर वासियों को नागवार लगी ।
उसी मे से किसी ने एसडीएम सदर , तहसीलदार सदर और नपा के अफसर से पक्ष रखा कि आप टिन शेड स्वामी को दो दिन का मौका दे रहे हैं तो बुजुर्ग दम्पति को भी दो दिन का मौका दी जिए । वरना यह दोहरा रवैया ठीक नही । दोहरे रवैया से लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं ।
इस संबंध मे एसडीएम सदर ललित कुमार मिश्रा ,सदर तहसीलदार ऋषी राम रमन् व नपा के अधिशासी अधिकारी ने सयुक्त रूप से भी बताया कि नपा कि जमीन पर नगर वासियों का अवैध कब्ज़ा है । जिसे हटाने के लिए पूरी टीम आई थी । जिसमे टिन शेड स्वामी ने दो दिन का मोहलत् मंगा जिसके बिना पर दो दिन् का मौका दिया गया है ।
रहा सवाल बुजुर्ग दम्पति का तो उसे भी दो दिन का मोहलत् दिया गया । दो दिन मे अतिक्रमन् नही हटा तो प्रशासन खुद हटाएगा।