हसन हॉस्पिटल डुमरियागंज में जुड़ा नया यूरोलॉजी विभाग, दूरबीन सर्जरी और आयुष्मान योजना से मरीजों को बड़ी राहत

निज़ाम अंसारी 

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सर्जिकल और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लगभग एक दशक से स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवाएं दे रहे हसन हॉस्पिटल, डुमरियागंज में अब यूरोलॉजी विभाग की नई सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी की सेवाओं को और अधिक मजबूती मिली है, जबकि पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार का लाभ भी मिल रहा है।

हसन हॉस्पिटल के जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया के अनुसार, आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में लैप्रोस्कोपिक यानी दूरबीन विधि से होने वाली सर्जरी पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में कई मायनों में अधिक सुगम और प्रभावी है। छोटे चीरे के माध्यम से की जाने वाली इस प्रक्रिया में मरीजों को कम दर्द होता है, रक्तस्राव न्यूनतम रहता है और अस्पताल में कम समय रुकना पड़ता है। सामान्यतः मरीज जल्द ही अपनी नियमित दिनचर्या और कामकाज पर लौट सकते हैं।

लगभग दस वर्षों से डुमरियागंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सेवाएं दे रहे हसन हॉस्पिटल में यूरोलॉजी विभाग जुड़ने से गुर्दे (किडनी), मूत्र मार्ग और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श व उपचार की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, आयुष्मान योजना से आच्छादित होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों के लिए महंगी सर्जरी व इलाज का बोझ काफी हद तक कम हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कस्बाई और सीमावर्ती क्षेत्रों में आधुनिक सर्जिकल तकनीक, नए विशिष्ट विभागों और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलने से मरीजों को समय पर सही इलाज मिल पाता है। इससे न केवल समय और यात्रा खर्च की बचत होती है, बल्कि गंभीर बीमारियों में शुरुआती स्तर पर ही उचित कदम उठाना आसान हो जाता है।

(नोट: आयुष्मान योजना के तहत उपचार व पात्रता से जुड़े नियम तथा उपलब्ध सेवाओं का विवरण अस्पताल के संबंधित काउंटर से जानकारी  जरूर कर लें ।)