📅 Published on: May 22, 2023
Democrate
डुमरियागंज। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डुमरियागंज तहसील सभागार में एडीएम उमाशंकर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 43 मामले पेश हुवे ।
समाधान दिवस के साथ अधिकारियों की परिक्रम करते एक फरियादी ऐसा भी पहुंचा, जो पिछले एक वर्ष से अपने खेत की. पैमाइश को लेकर तहसील कचहरी के चक्कर काट रहा है। जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत ही परेशान है ।
पीड़ित अपने ‘खेत की पैमाइश करा पत्थरनसब कराना चाह रहा है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बेना हुसैन निवासी राममिलन पुत्र नंद गोपाल ने फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसके खेत की पैमाइश और एक पत्थर नसब होना है।
जिसको लेकर वह कई बार संपूर्ण समाधान दिवस के जरिए अपनी पीड़ा सुना चुके हैं।
लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। । खेत की पैमाइश और पत्थर नसब करने को लेकर चकबंदी और राजस्व विभाग के लोग मुक दर्शक बने हुए हैं।
राममिलन की फंरियाद को गंभीरता से लेते हुए. एडीएम उमाशंकर ने राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मामले का जल्द निस्तारण करके रिपोर्ट अग्रसारित करने को कहा।
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम के समक्ष 43 मामलें पेश हुए, जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 34, पुलिस के पांच तथां अन्य विभागों के चार मामले शामिल रहे।
जिसमें से मात्र चार मामलों का निस्तारण ही सका। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम डुमरियागंज परमेंद्र कुमार, प्रभारी सीओ’हरिश्चंद्र, नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महेश प्रताप, बीईओ संजीव कुमार, सीडीपीओ संजय गुप्ता, डुमरियागंज थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी आदिं मौजूद रहे।