बांसी – चमन आरा रायनी सहित दर्जन भर सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ चमन आरा ने कहा भरोषे और विश्वास की हुई जीत
📅 Published on: May 26, 2023
zakir khan
बांसी आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में नवनिर्वाचित चेयरमैन चमन आरा राईनी और 25 वार्डो के नव निर्वाचित सभासदों को एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने शानदार समारोह में शपथ ग्रहण कराया । माघ मेला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन आरा रानी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ आप सभी ने हमको नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और जहां तक संभव होगा सारे अधूरे कार्य और नगर के विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद बांसी के निवर्तमान चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी अध्यक्ष पद का चार्ज ग्रहण कर रही हैं उनके द्वारा जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं उन सब कार्यों को समय से पूरा कराया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह को पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मोनू दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, केपी त्रिपाठी डॉ.आब्दी ,विभा शुक्ला ,कमाल अहमद सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद थे । कार्यक्रम के अन्त मे ईओ विन्ध्याचल ने कार्यक्रम मे आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । समारोह का संचालन डा ज्ञानेन्द्र दिवेदी दीपक ने किया ।
बताते चलें कि इदरीश पटवारी का परिवार पिछले लगभग बीस वर्ष नगर पालिका परिषद के सेवा करर्ते चले आ रहे हैं उनके कार्यकाल में जनता हमेशा से ही खुश रही है लोगों को सन्तुष्ट रखना उनके परिवार की परम्परा रही है |


