आजाद अधिकार सेना सिद्धार्थनगर का 2024 लोकसभा चुनाव पर चर्चा

महेन्द्र कुमार गौतम
शनिवार को बांसी विधानसभा के अंतर्गत तेलौरा जनसंपर्क कार्यालय पर आज़ाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष लोकस्वर त्रिपाठी के अध्यक्षता में 2024 में होने वाले लोकसभा को लेकर चुनावी रणनीति,जनता से संवाद, आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा व पार्टी की नीतियों को और अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार के खिलाफ ,हमारा अभियान घर घर संविधान हम जनता के बीच मे जाकर अपनी बात रखेंगे कैसे सिद्धार्थनगर पिछड़ा हुआ है और जनपद में विकास का पहिया रुका हुआ है
पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कैसे पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, विकास की व्यवस्था चरमरा गई है हम पार्टी के सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों पर 2024 का चुनाव लड़ेंगे बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष लोकेस्वर त्रिपाठी जिला माह सचिव और 2024 में डुमरियागंज लोकसभा प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी, खेसरहा ब्लॉक अध्यक्ष मजहर खान,मिठवल ब्लॉक अध्यक्ष रोहित दुबे,राहुल,रामरूप,प्रबीत त्रिपाठी,जमालुदीन,डिम्पल कुमार व अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।