मौत बांटने वाले अस्पतालों पर तुरंत कार्यवाही करें सी एम ओ – लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा

nizam ansari

शोहरतगढ़ विधान सभा में लगभग हर चौराहे पर फर्जी अस्पतालों की भरमार है लेकिन स्वास्थ्य सेवा के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अस्पताल खुलेआम चल रहे हैं जबकि इन अस्पतालों पर MBBS डॉक्टरों की तैनाती नहीं होती है हालांकि बाहर बोर्ड बड़े सर्जन का लगा रहता है।

लेकिन डॉक्टर कभी दिखते नहीं हैं। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल स्वास्थ्य के नाम पर मौत बांटने का ही काम कर रहे हैं ऐसी अस्पतालों पर हो रही मौत के केस को भी दबा लिया जाता है साथ ही उनको आगे के लिए संरक्षण भी उपलब्ध करवाते ,फर्जी अस्पतालों की दोस्ती यारी जनता को बड़ी मंहगी पद रही है उनको अपनी जान पर खेलना पड़ता है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बिना मानक चल रहे अस्पताल फर्जी अस्पतालों से हर महीने मोती रकम boss को जाता है बिना लाभ की स्थित में ऐसा नहीं हो सकता है जनपद में सैकड़ों अस्पताल फर्जी रूप से संचालित हो रहे हैं जिनसे अच्छा खासा रकम वसूल किया जाता है । सहयोग के आधार पर ही फर्जी अस्पताल फल फूल रहे हैं।

ताजा मामला शोहरतगढ़ स्थिति जनहित अस्पताल का है जहां प्रसूता की मौत हो गई। मामले को संज्ञान में लेते हुवे शोहरतगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने लखनऊ के स्वास्थ्य महकमों के आला अधिकारियों सहित स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से बात करी।

विधायक ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के शोहरतगढ़ कस्बा स्थित 28 जुलाई को जनहित हास्पिटल में इलाज के दौरान एक प्रसूता महिला की मौत हुई है। जो कि बहुत ही दु:खद है। सोशल मीडिया से पता चला है कि उक्त अस्पताल पूर्व में भी विवादित रहा है।

लेकिन सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से इस अस्पताल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।मैंने पूर्व में भी सीएमओ डा.वीके अग्रवाल से हमारे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों को बंद करवाने के लिए कहा था लेकिन अभी भी दर्जनों चौराहों पर कई अस्पताल अवैध रूप से चल रहे हैं।

जिससे आए दिन मरीजों की मौत हो रही है। जो कि सीएमओ के साथ-साथ जिले के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व संवेदनहीनता को दर्शाता है।

मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर चल रहे अवैध अस्पतालों को तत्काल बंद करने का निर्देश सिद्धार्थनगर के सीएमओ को देने की कृपा करें।