शिक्षा के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करना है हमारी प्राथमिकता बीईओ महेंद्र कुमार

देवेन्द्र श्रीवास्तव

उसका बाजार सिद्धार्थनगर । उसका बीआरसी पर सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार के अध्यक्षता में दिव्यांग छात्र छात्राओं के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ब्लॉक के 60 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया जिसमे बीईओ ने कहा कि दिव्यांग छात्र छात्राओं को रोजाना स्कूल भेज। छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है। शिक्षा प्राप्त करना सभी का अधिकार है और समाज में बदलाव लाने के लिए यह जरूरी है ।टेलीविजन , रेडियो , अखबार के माध्यम से भी शिक्षा दिया जा सकता है इस सब के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक और शिक्षा देने की अति आवश्यक है । छात्र छात्राओं के अभिभावक को जानकारी देते हुए कहे कि दिव्यांग बच्चे को रोज स्कूल भेजना चाहिए साथ में शासकीय सुविधाओ से लाभान्वित कराए । इस कार्यक्रम में सदर बीइओ राजेश कुमार,शिक्षक प्रदुमन सिंह,हरि शंकर सिंह, अखिलेश मिश्रा,अजय भारती,राकेश पांडेय,अभिभावक विमल दिलीप ,गोपाल ,आशीष ,लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी आदि रहे ।