📅 Published on: August 10, 2023
अभिषेक शुक्ला
पथरा बाजार । पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 15 वर्षीय बेटी को अकेली घर में पाकर गांव का ही एक युवक घुस गया और उससे छेड़खानी करने लगा। बेटी से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इनकार किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में लिखा है कि उसके पति स्कूल की गाड़ी चलाते हैं। आठ अगस्त की सुबह पति गाड़ी चलाने चले गए थे ओर वह खेत चली गई थी। इस दौरान गांव का तिबारन पुत्र चांद अली बेटी को अकेला पाकर घर में घुस गया। उससे छेड़खानी करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घर लौटी तो बेटी डरी सहमी थी। उसने पूरी बात बताई। इसके बाद थाने पर जाने के लिए निकली तो आरोपित का भाई अकबर अली उर्फ भल्लू ने उसे रोक लिया और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। धारा 354, 452, 504, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तिबारन को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्टर अभिषेक शुक्ला