बसपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की लिस्ट डुमरियागंज सीट से प्रत्याशी बदलकर 306 डुमरियागंज विधानसभा से शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया
📅 Published on: January 30, 2022
303 कपिलवस्तु विधानसभा से कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया , 304 बांसी विधानसभा से राधेश्याम पाण्डेय
निज़ाम अंसारी
राजनितिक पार्टियों द्वारा 2022 के विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपने मजबूत प्रत्याशी उतारकर इस समर में अपने को आगे रखना चाहती है इसके लिए प्रत्यशियों को भी बदलना पड़े इसके लिए वो प्रत्यशी भी बदलती दिख रही हैं | बहर हाल बहुजन समाज पार्टी में हो रही प्रत्याशियों की अदला बदली से घोषित प्रत्यशी भी सदमे में हैं | उनको भी चिंता सता रही है की भविष्य में कहीं उनको भी न हटा दिया जाये |
ताजा हालात में जनपद सिद्धार्थ नगर में डुमरियागंज से पूर्व घोषित प्रत्यशी अशोक तिवारी को डुमरियागंज विधान सभा सीट से हटाकर उनकी जगह राजू श्रीवास्तव को प्रत्यशी बनाया गया है |
बढ़ते घटना क्रम में राजू श्रीवास्तव पूर्व राज्यमंत्री, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रसंघ , राम आशीष पाठक भाजपा पूर्व जिला सयोंजक सहकारिता प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव , वासुदेव धर दूबे ,मित्र संघ , मोनू श्रीवास्तव, बस्ती मण्डल अध्यक्ष मित्रसंघ , जगदीश प्रजापति ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा भारतभारी ,सुरेंद्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष मित्रसंघ सिद्धार्थनगर , राय अकुरम , राजेन्द्र चौरसिया , राजकुमार तिवीरी सहित सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया |
पार्टी द्वारा इस बदलाव की सूचना शमीम अहमद जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी जनपद सिद्धार्थनगर ने रिपोर्टर से साझा की |


