बांसी – 6 वर्षीय पुत्र,नगदी और जेवर के साथ 35 वर्षीय विवाहिता फरार

महेंद्र कुमार गौतम 

बांसी। जोगिया थाना क्षेत्र सूपा के टोला भगौतापुर निवासी घनश्याम पुत्र कल्लू की पत्नी 35 वर्षीये रुपा देवी रविवार 27 अगस्त 2023 को 6 वर्षीय पुत्र, नगदी और जेवर लेकर घर से फरार हो गई।

जिसको लेकर पति घनश्याम जोगिया थाने मे तहरीर दिया है तहरीर के अनुसार रुपा द्वारा नगद 80 हजार रुपये मंगल सूत्र पायल,झूमका के साथ 6 वर्ष का बेटा जिगर को लेकर फरार हो गई।

बताया जाता है कि 27 अगस्त को रात दो बजे बिना किसी को बताये घर से निकल गए। यह भी बताया कि बांसी कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली निवासी संदीप पुत्र चिद्दन के साथ पूर्व से मोबाइल से वार्तालाप करती थी और उसी से प्रेम करती थी |

पति घनश्याम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि संदीप द्वारा हमारे पत्नी के साथ हमारे 6 साल के बेटे जिगर को भी ले गया , हमें डर है कि बच्चे को कहीं बेच ना दें इसको लेकर घनश्याम को डर सता रहा है।