📅 Published on: September 1, 2023
Nizam ansari
शोहरतगढ़ शुक्रवार को तहसील बार इकाई ने हापुड में हुए वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर शोहरतगढ़ तहसील बार एसोसिएशन की तहसील इकाई के अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों ने पुलिस वालों पर कार्यवाही को लेकर विरोध दर्ज कराया गया और एस डी एम शोहरतगढ़ को ग्यापन के माध्यम से वकीलों पर दर्ज मामला तत्काल खतम कराने की मांग के साथ ही पीड़ितों को पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
मुख्यमन्त्री को संबोधित ज्ञापन में ततकाल कार्यवाही की मांग की गयी।
इस दौरान दया शंकर पाठक, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, गोपाल जी, सहाबुद्दीन, राजन श्रीवास्तव, अरविंद, दिनेश चौधरी सहित अधिवक़्ता उपस्थित रहे।
बताते चलें कि मंगलवार को, हापुड जिले में एक वकील प्रियंका त्यागी पर दर्ज किए गए पुलिस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कम से कम आधा दर्जन वकील घायल हो गए।
घटना को देखते हुए, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने कथित हमले के विरोध में बुधवार (30 अगस्त) को अधिवक्ताओं द्वारा राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की और राज्य सरकार से दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री की ओर से कमिश्नर मेरठ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी के गठन के आदेश दिये गये हैं।
मेरठ के महानिरीक्षक और मुरादाबाद के उपमहानिरीक्षक जांच समिति के सदस्य हैं। समिति को घटना के सभी पहलुओं की जांच करने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है, ”मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा।