राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अपने सांसद निधि से किए जा रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा
📅 Published on: September 15, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – सांसद राज्यसभा बृजलाल द्वारा अपनी सांसद निधि से बन रहे शिवपति इन्टर कालेज, शोहरतगढ़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सांसद राज्यसभा बृजलाल ने निर्देश दिया निर्माण कार्यो को समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात मा0 सांसद राज्यसभा श्री बृजलाल जी द्वारा अपनी सांसद निधि से बन रहे कपिया चौराहे से ग्राम पंचायत गुजरौलिया ग्रान्ट में स्थित अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय एवं तालाब होते हुए हरनहिया चकरोड तक 1200 मीटर इन्टरलाकिंग सड़क का निरीक्षण किया।




