सिद्धार्थ नगर – मंडलायुक्त ने एसपी, एसडीएम व विधायक की उपस्थिति में लकड़ी के आठ नावों का किया लोकार्पण

kapilvastupost 

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा ने आगामी बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जानमाल की सुरक्षा हेतु क्षेत्र विकास निधि से 8 लकड़ी के नाव (लागत 8 लाख 45 हज़ार) के तहसील परिसर शोहरतगढ़ में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया।

अखिलेश सिंह बस्ती मंडलायुक्त, डीएम संजीव रंजन, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, एसडीएम शोहरतगढ़़ प्रदीप कुमार यादव के साथ विधिवत पूजा-पाठ करके तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक लाभ हेतु सुविधाओं का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही सभी विशिष्ट अतिथियों के पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत-सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बढ़नी योगेन्द्र तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बढ़नी सिद्धार्थ पाठक, कठेला मण्डल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमाशंकर यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दल सिंगार दुबे, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल चौधरी, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस

विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता दीनानाथ पाण्डेय, पूर्व विडियो रामप्रकाश मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, भाजपा नेता योगेन्द्र जायसवाल, भाजपा नेता संजय कसौधन, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, भाजपा नेता गोरखनाथ मिश्र, लक्ष्मण गुप्ता, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, अपना

दल एस कुलदीप चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप कमलापुरी, युवा नेता विष्णु सिंह, युवा विजय पाण्डेय, प्रशान्त सिंह, निषाद पार्टी से हरि राम निषाद, अशोक निषाद, निर्मल निषाद, भाजपा नेता अरविन्द चौधरी आदि उपस्थित रहें।