शोहरतगढ़ – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ में भ्रष्टाचार है चरम सीमा पर प्रसूताओं को नहीं दी जा रही खाद्य सामग्री फल और दूध बाहर से मंगाते हैं दवाएं

पीड़ित ने सांसद, मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

kapilvastupost 

शुक्रवार को तहसील परिसर शोहरतगढ़़ में पीड़ित अब्दुल वाहिद ने मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पीड़ित अब्दुल वाहिद ने बताया कि शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांसद जगदम्बिका पाल के द्वारा गोद लिया हुआ अस्पताल है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

यहां पर तैनात अधीक्षक रामगुलाम सिंह मरीजों के मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। आपको बतातें चलें कि समस्त प्रसूताओं को प्रजनन के बाद न तो भोजन की व्यवस्था और न तो नास्ते की करते हैं, जबकि इसका भुगतान सम्बन्धित बाबू के मिली भगत से अस्पताल से कर दिया जाता है। जिसका रिकार्ड इन लोगों के पास नहीं है।

मरीजों को डिलेवरी से सम्बन्धित सभी दवाईयां और सामाग्री बाहर से स्वयं उनके खर्चे से अधीक्षक मंगाते हैं। अधीक्षक स्वयं न तो ओ0पी0डी0 देखते हैं और न ही कभी एमरजेन्सी करने आते हैं, जो कि शासन की मंशा के विपरीत है।

इनका आचरण भी स्टाफ और मरीजों के लिए व्यवहारिक नही रहता है, जिससे लोगों में इनके लिए आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इनको तत्काल यहां से हटाया जाना न्यायहित में होगा।

वहीं पीड़ित अब्दुल वाहिद ने उक्त प्रकरण को सांसद, मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को स्वतः संज्ञान में लेकर व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करवा करके इनको तत्काल हटाया जायें। की कृपा करें।