सिद्धार्थ नगर – बर्बाद सड़कों को लेकर विधार्थीयो में दिखा आक्रोश, भरवठिया भड़रिया मार्ग नहीं बनने पर बड़े आन्दोलन की चेतावनी

सिद्धार्थनगर जनपद के कोने कोने में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है जिसे लेकर पूरे जिले में इस बात की चर्चा है कब बनेगा कब बनेगा वर्षों से सिर्फ चर्चा बजट की बात होती है लेकिन यह कभी बनी नहीं सरकार सड़कों के निर्माण व समय पर बजट देकर जिले की प्रमुख समस्या से निजात मिल सकती है वहीं जिले के विधायक और सांसद की क्रियाशीलता पर भी सवाल उठ रहा है की जाब दिल्ली और लखनऊ का दौरा हर माह होता है तो सड़क क्यों नहीं बन रहा है यह बड़ा सवाल है जनता जवाब चाहती है |

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर किसी भी क्षेत्र मे विकास होने के सडको का होना बहुत ही जरूरी है सिद्धार्थनगर के जिम्मेदारो के कारण सडके तालाब बन गयी है।जिससे राहीगीरो को सफर करने मे कठिनाई के सामना करना पड रहा है,राहगीर जान जोखिम मे डालकर अपना यात्रा पूरी कर रहे है।

तहसील क्षेत्र डुमरियागंज के अन्तर्गत भडरिया भरवठिया मार्ग मे बडे बडे गढ्ढे बन गये है शासन का मंशा है कि सडके गढ्ढा मुक्त हो लेकिन जिम्मेदारो के कारण शासन के मंशा पर पानी फिर रहा है।क्षेत्र के देवरिया चमन निवासी गिरधर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि इस सडक पर दो इण्टर कालेज है सैकड़ो की संख्या मे बच्चे पढने जाते है,बच्चो की साइकिल जल्दी खराब हो जाती है,तथा कई बार बच्चो के गिरने से किताब कापी भी खराब हो गयी है।

वही पेडरियाजीत निवासी बलेसर यादव ने बताया की गढ्ढो मे बरसात मे पानी भरने से अंदाजा नही होता है,और गिरकर चोटिल हो जाते है,बलेसर यादव ने कहा सड़क बनवाने के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलता है सडक कि स्थिति जस की तस बनी है।

क्षेत्र के तमाम लोगो ने बताया की सडक बनने के बाद मरम्मत तक नही हुआ इस सडक पूरी तरह से गढ्ढे रूप के रूप मे बदल गयी है क्षेत्र के लोगो ने सडक बनवाने की मांग की है। तो वहीं छात्रों में भरवठिया भड़रिया मार्ग को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला उन लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द सड़क नहीं बनवाया गया तो हम लोग मिलकर सड़क पर एक बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।