📅 Published on: September 15, 2023
kapilvastupost
शुक्रवार को युवा पत्रकार प्रेसक्लब शोहरतगढ़़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थित कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की जनपदवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दिया है।
इस दौरान पत्रकार सरताज आलम ने कहा कि विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष लोकतंत्र का “अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस” मनाया जाता है। लोकतंत्र का यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर देता है।
लोकतंत्र एक लक्ष्य के रूप में एक प्रक्रिया है और केवल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, राष्ट्रीय शासी निकाय, नागरिक समाज और व्यक्तियों की ओर से पूरी भागीदारी और समर्थन के साथ, लोकतंत्र के आदर्श को हर किसी के लिए आसान हर जगह खुशाल जीवन बनाया जा सकें।
इस दौरान युवा पत्रकार प्रेसक्लब शोहरतगढ़़ कार्यालय में चन्दन श्रीवास्तव, कमलेश मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, पवन पटेल, संजय मिश्रा, शिवरतन कन्नौजिया, इसरार अहमद, संजय पाण्डेय, अभय देववंशी, अभिषेक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह श्रीनेत, पंकज पाण्डेय, जीत बहादुर श्रीवास्तव, पंकज चौबे, डा0 शआह आलम, चन्दन वर्मा, वाहिद खान आदि लोग मौजूद रहें।