📅 Published on: September 22, 2023
kapilvastupost
डूमरियागज !बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक डुमरियागज विधानसभा के भडडया बजार मे किया गया |
बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी इंद्रजीत गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघटन को बूथ स्तर तक चुस्त दुरूस्त करने की जरूरत है कमेटी मे नई जनरेशन को काम करने का मौक़ा दे तभी पार्टी ज्यादा मजबूत होगी जब बूथ कमेटी मजबूत होगी तभी पार्टी लोकसभा जीतेगी|
बैठक को संबोधित करते विधानसभा प्रभारी विजयपाल कनौजिया ने कहा बसपा के सरकार मे किये गये जनकल्याण काणी कामो को गांव गांव तक पहुंचाने की जरूरत है सर्व समाज को बताना होगा की सभी जाति धर्मों के मानने वाले लोगों को सम्मान व सुरक्षा बसपा की सरकार मे था जाति धर्म की राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहें ।
बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गौतम अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी राकेश गौतम ने किया
बैठक मे मुख्य रूप से अशोक कुमार बौध्द विधानसभा सचिव शहनसाह सलमानी बाबूलाल डा. यूगेनदर संतराम गौतम बाबूलाल कनौजिया भीखी प्रसाद जलालूददीन सूर्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।