📅 Published on: September 23, 2023
इन्द्रेश तिवारी
भाजपा के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा के युवा कार्यकर्ता राघवेन्द्र दिवेदी, अजय चौधरी, संतोष पासवान और विवेक पाण्डेय के अगुवाई मे शोहरतगढ़ छतहरा मार्ग पर स्थित शंकर ढाबा पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर खुशी जाहिर किया।
इसी क्रम मे नगर पंचायत कार्यालय शोहरतगढ़ पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व उमेश प्रताप सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने अपने समर्थको के द्वारा भव्य स्वागत से भावुक होकर सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगो के अपार समर्थन का ही परिणाम है कि विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा ने हमे नयी जिम्मेदारी सौपी है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने हमे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर हम खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक करने मे कोई कोर कसर नही छोडेंगे। इसी क्रम मे बानगंगा चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान का ग्राम पंचायत प्रधान वीरेन्द्र जायसवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।