📅 Published on: September 24, 2023
kapilvastupost
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी के निर्देश पर गांव चलो अभियान मे बसपा कार्यकर्ता गांव गांव जा कर बूथ करो मजबूत अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने का काम करे
बसपा चली गांव की ओर अभियान के दौरान बाँसी विधानसभा के गोनहा सेक्टर के मे आयोजित एक दिवसयी कैडर कैम्प मे बतौर मुख्य अतिथि बसपा जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव मे डूमरियागज से अपना प्रत्याशी जीता कर बहन जी को देश का प्रधान मंत्री बनाने के लिए तैयार हैं।
जनता भाजपा सरकार से ओबचुकी है महगाई बेरोजगारी चरम पर है गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर होता जा रहा है हम को जनता के बीच जाकर बसपा सरकार में किये गये जनकल्याण कारी कामो को बताना है आने वाला दिन बसपा का होगा
कैडर कैम्प के दौरान जिला सचिव महताब अहमद विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार राव असीस कुमार गौतम मोहम्मद कैफ ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष चंद्र बहाल गौतम व अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष राम किरपाल आर्य ने किया|
बैठक में मुख्य रूप से रामचरन गौतम हरी परसाद विजय कुमार सुदामा प्रसाद सुभाष गौतम हरीलाल गौतम राजू गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।