बिना पंजीयन चल रहे अवैध अस्पताल कर देते है सीजर

सरताज आलम

कोतवाली क्षेत्र कस्बा अलीगढ़वा मे बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित हो रहे है। अस्पताल व मेडिकल स्टोर स्वास्थ्य विभाग के लिए अंजान बना है। बिना अनुभव पत्र के आपरेशन किये जा रहे हैं। रोगियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

एक हफ्ते पहले कस्बा में एक अस्पताल संचालक ने पथरी का आपरेशन किया था। जिसके दौरान रोगी का पेशाब की नली कट गया था। वहीं हालत गम्भीर देखकर गोरखपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां भी किया गया खेल।

एक आपरेशन में बाइस हजार से ज्यादा अविभावक पर खर्च पड़ता है। वहीं रोगी भर्ती में कमीशन खोरी होती है। जब मामला उलझा तो संचालक ने मरीज के उपचार का पूरा खर्च
उठाया।

आपको बतातें चलें कि मामला ग्राम सभा भरवलिया के एक गांव का है। वहीं डर की वजह से सभी ने अपने बोर्ड फाड़े। वहीं अन्त में रोगी से सुलह समझौते पर बात बनी थी। एक माह पहले उसी अस्पताल के द्वारा आपरेशन किया गया था। वहीं चर्चा है की रोगी की मौत हो गयी थी, और स्वास्थ्य विभाग को जरा सी भनक भी नहीं थी।