बढनी – महादेव बुजुर्ग में एसएसबी के सौजन्य से नागरिक उत्थान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रेम चन्द गौड़ 

एसएसबी 50वीं वाहिनी के सौजन्य से महादेव बुजुर्ग बीओपी में नागरिक उत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को मुर्गी पालन हेतु चूज़े व महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन भी दिया गया।

बढ़नी ब्लाक के महादेव बुजुर्ग में स्थित एसएसबी 50वीं वाहिनी के कैम्प में आयोजित नागरिक उत्थान कार्यक्रम में एसएसबी 50वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेन्ट दीपक सिंह जायरा ने कहा कि एसएसबी सीमाओं की रक्षा करने के साथ साथ नागरिकों के सम्मान व सभी के स्वास्थ्य परक, युवाओं के लिए खेलकूद और प्रशिक्षण आदि क्रिया कलापों को करती आ रही है, जिससे कि हमारे देश के नागरिकों को केन्द्र सरकार की अनेकानेक योजनाओं का लाभ निरन्तर मिलता रहे।

इस दौरान गरीबी रेखा से नीचे के 20 लोगों को मुर्गी पालन हेतु 200 चूजे दिए गयें। इसके अलावा सिलाई व व्यवसायिक प्रशिक्षण के तहत चयनित 25 बालिकाओं व महिलाओं को बढ़नी ब्लाक के बसंतपुर के पंचायत भवन में 10 सिलाई मशीनों की सहायता से एक महीने का सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इस दौरान एसएसबी के जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विकास सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डा0 अबुल कलाम, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, पीपी नाथ आदि मौजूद रहें।