📅 Published on: October 16, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जिले का मिठवल ब्लॉक का पंचायती राज विभाग हमेशा अपने अजीबो गरीब कारनामे से चर्चा में बना रहता है लेकिन उच्च अधिकारियों के लापरवाहियों से कोई समस्या का निवारण होना तो दूर उल्टे ऐसी जांच की जाती है कि किसी को पता ही नही चलता और सम्बन्धित कर्मचारियों को क्लीन चिट मिल जाती है।

ताजा मामला मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटसरया खुर्द के राजस्व ग्राम कटसरया खुर्द का ही है। नाली ओवर फ्लो होकर बज बजा रही हैं और तो और ओवर फ्लो के कारण रोड पर गंदा पानी बह रहा जिसपर आना जाना दूभर है। कई दिनों से लगातार जल जमाव से हो रही दुर्गंध से आस पास के लोगो का जीना मुश्किल हो गया है जिस कारण गांव में मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया दिमागी बुखार जैसे गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

गांव तो गांव पंचायत भवन के सामने कूड़ा देखकर लगता है कि विभाग सिर्फ हवा हवाई बातें कर कागजों में ही सफाई कर सब कुछ चकाचक दिखा रहा और संबंधित कर्मचारी को भारी भरकम राशि वेतन के रूप में चुका रहा।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान और एडीओ पंचायत बिना साफ सफाई के सुविधा शुल्क लेकर पेरोल पर हस्ताक्षर कर देते हैं जिस से सफाई कर्मी एक वर्ष से गांव में आते ही नहीं।