सातवें दिन वृहस्पतिवार को 27 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
📅 Published on: February 11, 2022
कपिलवस्तु से श्यामधनी रही, कन्हैया प्रसाद, इटवा से माता प्रसाद पाण्डेय, सतीश द्विवेदी, शोहरतगढ़ से राधारमण त्रिपाठी, अमर सिंह चौधरी, डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक तिवारी ने किया नामांकन। सत्रह पर्चे की हुई बिक्री।
अरशद खान
सिद्धार्थनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ से शिवसागर निर्दल 01 सेट, सरफराज अंसारी निर्दल 01 सेट (प्रस्तावक द्वारा), चौधरी रविन्द्र प्रताप काग्रेस 01 सेट, अमर सिंह चौधरी निर्दल 01 सेट (प्रस्तावक द्वारा), ब्रजवासिनी गिरि निर्दल 01 सेट, राम विनेश निषाद निर्दल 01 सेट, ओम प्रकाश गुप्ता जनता दल युनाइटेड 01 सेट,
राधारमण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी 01 सेट, प्रेम चन्द्र कश्यप सुभासपा 01 सेट, दिवाकर विक्रम सिंह निर्दल 01 सेट, शरद कुमार श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी 01 सेट में नामांकन दाखिल किया गया। तथा अपना दल (एस)/भाजपा 01 सेट, अपना दल (एस) 02 सेट, निर्दल 01 सेट पर्चे की विक्री हुई।
विधानसभा क्षेत्र-(303) कपिलवस्तु (अ0जा0) से श्याम धनी राही भारतीय जनता पार्टी 03 सेट, कन्हैया प्रसाद बहुजन समाज पार्टी 02 सेट, महेश कुमार राव आम आदमी पार्टी 01 सेट, भालू उर्फ संजय समझदार पार्टी 01 सेट में नामांकन दाखिल किया गया। भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस 01 सेट, राष्ट्रीय लोक दल 01 सेट तथा निर्दल 01 सेट पर्चे की विक्री हुई।

विधानसभा क्षेत्र-(304) बांसी से प्रदीप कुमार पाण्डेय आम आदमी पार्टी 01 सेट, सर्वेश्वर त्रिपाठी अखिल भारतीय सोसलिस्ट पार्टी 01 सेट में नामांकन दाखिल किया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा 06 सेट में पर्चे की विक्री हुई।
विधानसभा क्षेत्र-(305) इटवा से सिराज अहमद काग्रेंस 01 सेट, सतीश चन्द्र भाजपा 02 सेट, रमेश कुमार गौतम जन अधिकार पार्टी 01 सेट, माता प्रसाद पाण्डेय समाजवादी पार्टी 03 सेट तथा करम हुसैन आम आदमी पार्टी 01 सेट में नामांकन दाखिल किया गया, तथा आम आदमी पार्टी द्वारा 01 सेट में पर्चे की विक्री हुई।

विधानसभा क्षेत्र-(306) डुमरियागंज से राघवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी 04 सेट, अशोक तिवारी बहुजन समाज पार्टी 02 सेट, शैलेन्द्र उर्फ राजू श्रीवास्तव निर्दल 01 सेट, इं0 इमरान लतीफ आम आदमी पार्टी 02 सेट, इरफान अहमद मलिक ए0आई0एम0आई0एम0 02 सेट द्वारा नामांकन दाखिल किया गया तथा बहुजन सेना 01 सेट, ए.आई.एम.आई.एम. 01 सेट, निर्दल 01 सेट पर्चे की विक्री हुई।


