📅 Published on: November 4, 2023
————————————–
खरिजे अकीदत पर सिदद्त से याद किये गये सपा के थिंक टैंक व जनता में काफी लोकप्रिय रहे नेता मो० सईद भ्रमर
——————————————
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । समाजवादी पार्टी के संस्थापक
थिंक टैंक सदस्य , पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , समाजवादी के शेरदिल , दिवंगत नेता रहे मरहूम मोहम्मद सईद भ्रमर ।
जनता में काफी लोकप्रिय रहे नेता जी । उन्होंने कहा कि भ्रमर जी का पूरा जीवन संघर्षमय रहा वह जनता में काफी लोकप्रिय नेता रहे ।उनकी संगठनात्मक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं था । वह जमीन से जुड़े हुए जमीनी नेता रहे । उनके असमय चले जाने से पार्टी और हम साथियों को अपूर्णनीय क्षति हुई है ।
सिद्धार्थनगर का जिला मुख्यालय नौगढ़ बनाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही जो । वह एक शकश नहीं बल्कि एक शख्सियत थे है । जिसकी भरपाई असम्भव है ।
उक्त बाते शनिवार को सदर तहसील नौगढ़ के प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित नेता जी मरहूम मोहम्मद सईद भ्रमर के द्वितीय खरीजे अक़ीदात व पुण्यतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्पीकर व वर्तमान विधायक इटवा माता प्रसाद पांडे ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा ।
उन्होंने कहा कि भर्मर जी का कोई जोड़ नहीं था । और उनकी कमी हमेशा खलेगी । उन्होंने कहा कि नेता के बेहद करीबी भाई केदारनाथ साहनी जी और मै व स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी हुआ करते थे ।
आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी कर्म और सेवा का बखान हो रहा हैं और आने वाली दुनिया तक होता रहेगा ।
आगे उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मोहम्मद सईद भ्रमर साहब के की संगठनात्मक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं था वह जमीन से जुड़े हुए जमीनी नेता रहे क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय थे । क्षेत्र के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है ।
स्वर्गीय भ्रमर जी संघर्ष की एक मुकम्मल किताब थे वह अपने व्यक्तित्व विचारधारा सिद्धांत एवं संघर्ष के लिए सदैव राजनीति के क्षितिज पर एक उदीयमान सूर्य की तरह हमेशा चमकते रहेंगे उनके सिद्धांतों उनके आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाकर सत्ता में लाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजय चौधरी , प्रदेश सचिव विभा शुक्ला ,पूर्व विधायक विजय वरिष्ठ , वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी , पूर्व चेयरमैन सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ,अनूप यादव , कमाल अहमद खान ,तौलेश्वर निषाद , मुरलीधर मिश्रा ,कामता यादव ,अब्दुल कलाम सिद्दीकी ,चंद्रमणि यादव ,चंद्रजीत जायसवाल ,इंद्रजीत यादव ,जोखन चौधरी , इरशाद भ्रमर ,शहजाद भ्रमर ,अयान भ्रमर , फिरोज आलम ,तेज प्रताप सिंह ,चंद्रभान पहलवान ,मोहम्मद इब्राहिम
,देवेंद्र अंबेडकर , रंजना मिश्रा ,बृजभान यादव ,राजेश यादव विजय चौधरी ,विजय यादव , रियाज एडवोकेट , चंद्रजीत यादव ,शाहबाज तेज , विशंभर लाल श्रीवास्तव , परशुराम यादव ,एवं चंचल रावत आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता के बेहद करीबी भाई केदारनाथ साहनी जी ने किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा कर और उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम के आयोजक नेता के ज्येष्ठ पुत्र सरफराज भ्रमर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया |