📅 Published on: November 4, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन हुआ। इस मौके पर 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की ही आस्था कसौधन और सौम्या गुप्ता के बीच खेला गया। जिसमें सौम्या गुप्ता विजेता रही।
बालक वर्ग का फाइनल मैच एपीएनपीजी कॉलेज बस्ती के किशन दुबे और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के छात्र निशांत शुक्ला के मध्य खेला गया, जिसमें निशांत शुक्ला विजेता रहे।
शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तत्वावधान में बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री प्रो. सतीश चंद्र द्विवेदी एवं आब्जर्वर के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अविनाश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
शिक्षक विधायक ने प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। कहा कि मन एवं मस्तिष्क के विकास के लिए खेल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
पुरस्कार वितरण विश्वविद्यालय से आए ऑब्जर्वर डॉ. अविनाश प्रताप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने किया। संचालन प्रो. भारत भूषण द्विवेदी एवं आभार ज्ञापन डॉ. रत्नाकर पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय से आए शिक्षक, निर्णायक मंडल में शतरंज एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर के सचिव डॉ.अरुण कुमार त्रिपाठी, अरविंद, अभय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।