📅 Published on: November 5, 2023
————————————
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । कपिलवस्तु थाना अंतर्गत भारत- नेपाल सीमा स्थित अलीगढ़वा में हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ितों को प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद के लिए सपा नेता कमाल अहमद खान सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओ
ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि अलीगढ़वा बाजार में अचानक लगी भीषण आग से अजय कसौधन, दानिश फुटवियर, सूरज, नसीम, मो. फारूक, मुजीबुल्ला, सहाबुद्दीन, अम्मार, मो. हुसेन व मो. अली आदि दुकानदारों को जान-माल का काफी नुकसान हो गया है। इनकी दुकानें पूरी जल कर राख हो गयी है। जबकि इस अग्निकांड मे एक व्यक्ति की जान भी चली गयी है ।
अग्निकांड में जान-माल की क्षति को ध्यान में रखते हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया । जिसमे पीड़ित दुकानदारों, निवासियों एवं मृतक परिवार को राहत मिल सके।