📅 Published on: November 18, 2023
बस्ती थाना कोतवाली में नायब तहसीलदार के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 354, 307, 376, 511 के तहत मुकदमा हुआ दर्ज।
महिला नायब तहसीलदार के आवास के बगल में बस्ती जिले के बस्ती सदर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला का भी आवास है।
kapilvastupost
बस्ती। एक नायब तहसीलदार द्वारा अपने ही समकक्ष महिला अधिकारी के साथ उसके सरकारी आवास में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और मारने पीटने धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में महिला अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली थाने में आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नायब तहसीलदार बस्ती सदर घनश्याम शुक्ला पर उनके ही समकक्ष महिला अधिकारी ने सरकारी आवास के पीछे के दरवाजे से अंदर घुस आया और गाली देते हुवे महिला के कपड़े फाड़े गाली देने, मारने पीटने, कई जगह दांत से काट लेने, कपड़ा फाड़ देने और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
महिला अधिकारी के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार 12 नवम्बर को उसके सरकारी आवास में पीछे के दरवाजे से घर में घुस आए, उस समय वह अपने सरकारी आवास पर अकेली थी। घर में घुसने के बाद आरोपी नायब तहसीलदार ने उसे गंदी गंदी गाली दी, उस पर बल प्रयोग किया, कपड़ा फाड़ दिया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास किया।
किसी तरह वह उनके चंगुल से बची। आरोपी नायब तहसीलदार के जाने के बाद उसने अपने आवास का दोनो तरफ का दरवाजा बंद किया। दूसरे दिन पिता के आने के बाद उनसे शर्म के कारण कुछ कह नहीं पाई। वह उनके साथ 3 दिन का अवकाश लेकर अपने घर चली गई। घर पहुंचने पर उसने परिजनों से अपनी आपबीती बताई।
इसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मारने पीटने धमकी देने, बलात्कार का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमें के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।