📅 Published on: November 19, 2023
Kapilvastupost
नगरपालिका परिषद बांसी अध्यक्ष के आवास के बगल में बने नव निर्मित समाजवादी पार्टी कार्यालय का सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फीता काट कर उद्घाटन किया। शनिवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष बांसी के आवास के बगल में बने नव निर्मित समाजवादी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान वहाँ उपस्थित सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का फूलों का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उद्घाटन के पश्चात राष्ट्रीय महासचिव महिला महा सभा समाजवादी पार्टी व नपा अध्यक्ष बांसी चमन आरा राईनी ने बताया कि स्वर्गीय वली मुहम्मद राईनी की याद में यह पार्टी कार्यालय बनाया गया है उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व जिलाध्यक्ष लाल जी यादव सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव, डुमरियागंज विधायिका सैय्यदा खातून, मोनू दूबे, विभा शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, मणीन्द्र , मिश्रा, अनुराग वागी, लखपति राईनी, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रधान रेहरा कपिलदेव, मोहम्द कुतुब, सुधीर मौर्या, रिजवान खान, मुनना पाण्डेय, ध्रुप राव, मेहताब आलम सब्बू खान, अरुण गुप्ता सभासद सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।