सी एम ओ नरेंद्र कुमार बाजपेई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीगंज का किया निरीक्षण डॉक्टर नदारद

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार बाजपेई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीगंज का निरीक्षण किया लगातार क्षेत्र के जनता द्वारा अस्पताल में अवस्था एवं अस्पताल की जर्जर हालत को लेकर शिकायत की जा रही थी जिसके क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार बाजपेई ने अस्पताल का निरीक्षण किया |

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुपस्थित रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि जगह अस्पताल के ध्वस्तीकरण को लेकर पत्राचार किया जाएगा डीएचएस की मीटिंग में भी इस मुद्दे को उठाने की बात कही|