📅 Published on: November 25, 2023
Nizam ansari
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शोहरतगढ़ के प्रंगण में हुआ। जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर में गड़ाकुल के सुलेमान प्रथम व लेदवा के मुजम्मिल को दूसरा स्थान मिला। जबकि सौ मीटर दौड़ में लेदवा के मुजम्मिल प्रथम और गड़ाकुल के सूरज ने द्वितीय स्थान को हासिल किया। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में लेदवा की सूर्यमती प्रथम व कोइरीडीहा की राधिका को दूसरा स्थान मिला। सौ मीटर दौड़ में गड़ाकुल कई अंकिता प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग खो खो में न्याय पंचायत मड़वा विजेता व चेतरा उप विजेता रही। सौ मीटर दौड़ में गड़ाकुल के विकास प्रथम और रमवापुर नानकार के विशाल को स्थान हासिल हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह, विजय बहादुर, अमरेश कुमार, पृथ्वी पाल भारती, संतोष कुमार, रामाश्रय लाल, योगेंद्र रहे। इस दौरान बीइओ संतोष कुमार शुक्ला, नगर पंचायत ईओ नवीन कुमार सिंह, सभासद राजकुमार मोदन वाल, उमेश सिंह, पप्पू यादव, कमला कान्त यादव, लालबहादुर, जीत बहादुर, रेखा पांडेय, महेश त्रिपाठी,अमित कुमार, रंजना सिंह, सावित्री देवी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।