📅 Published on: November 25, 2023
Nizam ansari
बढ़नी सिद्धार्थ नगर। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित कृष्णानगर के श्री लक्ष्मी नारायन मन्दिर में श्रीं खाटू श्यामजी का वृहस्पतिवार की रात्रि में केक काटकर जन्मोत्स्व मनाया गया। जिसमे भक्ति गीतो पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि प्रत्येक वर्षों की तरह इस बार भी श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव मनाया गया।भजन गायक कृष्णानगर तथा वढ़नी की मण्डली में मनीष सिंघल, ज्योत अग्रवाल, रामऔतार टिवडे वाल, गोपाल अग्रवाल ने मेरी नइया तेरे हवाले जाने तू खाटू वाले, बम भोले वम भोले वम भोले वम, मुझे तेरी जरूरत है, आज बिरज मे होरी रे रसिया, भजन गाकर लोगो मे शमा बांध दिया रात्रि एक बजे तक श्रधालु भक्ति के रस मे ड्वे रहे। इस दौरानन नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि,मनीष सिंघल, निश्चल सिंघल, विक्रम सिंह,पंकज भादोरिया, तरुण, कमलेश अग्रवाल, राजू, तरुण टिबड़ेबाल,पशुपति अग्रवाल, प्रदीप कुमार, पवन कसौधन, अमन, दिनेश केडिया, संजय केडिया, आकांक्षा अग्रवाल, रीमा सिंघल, डाक्टर अमृत मित्तल, कमल मित्तल गोकुल, चन्द्र गोयल, राजेन्द्र केडिया, पंकज बाजोरिया, केशव तिवडे वाल, हिमांशु कंछल, दीपक खेतान,रोहित साहू, आशीष भक्तगण मौजूद रहे।