मिश्रौलिया – महरथा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला देखने आए युवक का बंधे के किनारे मिली लाश

Navrangee prasad yadav

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असोगवा बंधे के पास आज सुबह-सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिली जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक जिला मुख्यालय के हुसैन गंज मुहल्ले का बताया जा रहा है।
वह कार्तिक पूर्णिमा पर महरथा घाट पर लगने वाला मेला देखने आया था कि दूसरे दिन भोर में ही बंधे के पास लाश मिली।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गई है उसका नाम अभय व उम्र लगभग 20 वर्ष है उसके परिजनों को बुलाया गया था उसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा में महरथा घाट में लगने वाला मेला देखने आया था युवक। अशोगवा गांव के निकट तटबंध के पास मिला युवक का लाश मौके पर जांच में जुटी मिश्रौलिया पुलिस।