📅 Published on: December 25, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा प्राप्त मंत्री बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने चौधरी राम राज पब्लिक स्कूल बर्डपुर का औपचारिक विजिट कर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। जिसके द्वारा आगे बढ़ा जा सकता है। विद्यालय संचालक अनिल चौधरी एव प्रधानाचार्य इन्द्रजीत मिश्र ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एव बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर सुमित पटेल, ब्रह्मानन्द चौधरी, निजाम, उपेंद्र कुमार, अनूप चौधरी, पूजा भारती, बीना उपाध्याय, प्रिया, मोनिका, सुमन, शाहीन परवीन आदि लोग उपस्थित रहे।