📅 Published on: December 25, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती किसान दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय लाल जी यादव की अध्यक्षता में मनाया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा एक विचार गोष्ठी कर उनके जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया।
विचार गोष्टी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों गरीबों मजलूमों और समाज के दबे कुचले लोगों के सच्चे हितैषी थे। चौधरी साहब एक साधारण परिवार से निकलकर अपने विचारों और संघर्षों के बल पर देश के प्रधानमंत्री बने और अपने कार्यों से गरीबों और किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किये और वह कहते थे कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है इसलिए किसानों की एक आंख मेड पर और दूसरी आंख दिल्ली की सरकार पर होनी चाहिए ताकि सरकार आपके खिलाफ कोई फैसला न कर सके। आज भाजपा राज में गरीबों और किसानो की स्थिति बद से बदतर हो गई है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज और बिजली के दामों में कई गुना वृद्धि कर दी गई और किसानों को अपना लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियां कभी भी गरीबों और किसानों के हित में नहीं रही। चौधरी चरण सिंह जी की नीतियां सिद्धांत आदर्श और विचार हमें सदैव अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा!
विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक विजय पासवान, कामता यादव, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, जोखन चौधरी, फिरोज आलम, रमजान अली, चंद्रभान पहलवान, रामसेवक लोधी, विजय चौधरी, सोनू यादव, कलाम खान, रामसागर, चौधरी, अशोक पांडे, राधे कृष्ण चौधरी, निजामुद्दीन खान, जलालुद्दीन खान, कृष्ण नाथ यादव, रंगी लाल यादव, परवेज आलम आदि उपस्थित रहे।