बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता है खेल: जयेंन्द्र कुमार

Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। शारीरिक मानसिक विकास के साथ साथ खेल के द्वारा बच्चों में समानता, आपसी भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता है। सांसद खेल महाकुंभ जैसे इस आयोजन से गांव के बच्चों के अन्दर मौजूद प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने का उचित अवसर मिलता है।

उपरोक्त आशय का विचार ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर के क्रीड़ागन में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ 2024 के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने उपस्थित अध्यापकों क्षेत्रीय नागरिकों तथा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि असफलताएं ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं, इसलिए सभी बच्चों को असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उनसे सीख लेकर सफल होने के लिए अनवरत प्रयास करते रहना चाहिए।

उदघाटन सत्र के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन करने के बाद ध्वजारोहण कर खेल का विधिवत उद्घाटन किया, तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

कंपोजिट विद्यालय काशीपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूडा के बच्चों द्वारा योग का विशेष प्रदर्शन सराहनीय रहा।

तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ में खो खो कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, वालीबाल, क्रिकेट, आदि विभिन्न खेलों में बेसिक, माध्यमिक तथा क्षेत्रीय दो दर्जन से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया है। समापन 25 जनवरी को होगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने किया।

उक्त अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सांसद प्रतिनिधि बबलू साहनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीतीश पांडेय, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, ब्लॉक समन्यवक गुणवत्ता आशीष कुमार सिंह, अब्दुल अजीज, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक साधू शरण, शमसुल हक, मण्डल अध्यक्ष भाजपा अमित उपाध्याय, अजय उपाध्याय, मानव सेवा संस्थान सेवा के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता, ग्राम संघ के ब्लाक अध्यक्ष ई. प्रदीप चौधरी, रमेश यादव, विवेक गोस्वामी, सालिक राम, सेराज अहमद, राजकमल, शैलेंद्र कुमार मिश्र, सुरेन्द्र यादव, राजेन्द्र प्रसाद, बलवंत चौधरी, अभिषेक यादव, सावित्री चौधरी, कामिनी गुप्ता कुसुम शर्मा, संगीता सोनी, उमा, विजय लक्ष्मी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।