सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कालेज बुढ़नैय्या में विदाई समारोह , शिक्षा से अन्तर्निहित क्षमता और व्यक्तित्व का विकास होता है – विनय वर्मा

Kapilvastupost

मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करें छात्र जोगिया विकास क्षेत्र के सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कालेज बुढ़नइया, पकड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा उपस्थित रहे।

सांसद व विधायक ने दीप जलाकर सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर कार्यक्रम शुभारंभ किये।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनिल चौधरी ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम कर तरह-तरह गीत गजल, कविता, कहानी सुना कर दर्शकों को मन मोह लिया। सासंद ने कहा कि मेहनत करे व सही ढंग से परीक्षा देकर अच्छे अंक प्राप्त करें। तकनीकी विषय में प्रवेश लेकर उज्जवल भविष्य बनाये।

मैं यही कामना करता हूं। यह विद्यालय शुरू से ही बहुत बढ़िया रहा। विधायक विनय वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की और कहा कि आज की मेहनत आप लोगों को आने वाले समय में देश, क्षेत्र और घर परिवार का दशा दिशा बदल सकती है।

प्रधानाचार्य अनिल चौधरी ने अपने छात्र एवं छात्राओं को विदाई के समय पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान उदयभान साहनी, कृष्णकांत, विवेक चौधरी, श्यामू भारती, श्वेता, माधवी आदि रहे।