📅 Published on: February 19, 2024
Kapilvastupost
जागृति स्पोर्टिंग क्लब,बढ़नी द्वारा वॉलीबाल में गोरखपुर जोन को गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्रदेश चैंपियन खिलाड़ियों का एक समारोह में सम्मान किया गया।
स्थानीय अमर स्कूल में जागृति स्पोर्टिंग क्लब,बढ़नी द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमे विगत दिनो हापुड़ में संम्पन्न हुए राज्य स्तरीय ग्रामीण जूनियर वालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर जोन को गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अकीलअहमद(मुन्नू),कार्यवाहक अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व असलम खान द्वारा माला पहना,मिठाई खिला तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।पदाधिकारियों ने अंशिका सोनी, शशि पांडेय, शिवानी, अर्चना, सुमन गौड़, शिखा वाल्मिकी, आंचल एवम रीतिका चौधरी तथा प्रशिक्षक शंभूनाथ गुप्ता को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि उक्त सभी खिलाड़ी बढ़नी के गाँधी आदर्श इंटरकॉलेज की छात्राएं हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़नी जैसे छोटे व संसाधनहीन स्थान पर भी उक्त छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करके नगर, जनपद एवम जोन को गौरवान्वित किया है।