📅 Published on: October 25, 2026
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): विकास खंड कार्यालय शोहरतगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से एक भव्य निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कान की मशीन, एम.आर. किट, बैसाखी, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन और ब्रेल किट सहित विभिन्न उपयोगी उपकरण प्रदान किए गए, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में अधिक स्वावलंबी बन सकें।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्या, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा और खंड विकास अधिकारी (शोहरतगढ़) विमल कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा गया कि डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें स्वावलंबी जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “सेवा ही हमारा संकल्प है” के ध्येय के साथ सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।