📅 Published on: February 27, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शबे ए बारात के मौके पर शोहरतगढ़ कस्बे में रविवार को शबे बरात के मौके पर मुसलमानों ने जामा मस्जिद शोहरतगढ़ में शबे बरात की रात भर इबादत किया है।
मुसलमानों ने कब्रिस्तान पर पहुंच कर अपने मरहूमीन के कब्रों पर फातिया पढ़कर उनके मगफिरत के लिए अल्लाह पाक से दुआएं मांगी है। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम कारी रजीउल्लाह, कारी अकबर अली, हाफिज एजाज अहमद, मौलाना आजाद, सदर ए
आला अल्ताफ हुसैन, शाहरुख खान उर्फ नवाब खान, वली खान, सभासद अशरफ अंसारी, सभासद वकील खान, सर्जन डा० सरफराज अंसारी, डा० शादाब अंसारी, इंजीनियर एजाज अहमद, डा० शाह आलम, नवेद शमशी, मास्टर फखरे आलम, अप्सर अंसारी, फिरोज अंसारी, मो० जावेद, अख्तर हुसैन राइनी, अब्दुल्ला कुरैशी, डा० मजहर अंसारी, शाहरुख शाह, शहंशाह शाह सहित समस्त मुसलमानों ने शब बेदारी करते हुए मुल्क में अमन-चैन कायम रखने के लिए अल्लाह पाक से दुआएं मांगी हैं।