अबुल कलाम आजाद पी जी कॉलेज जब्जौवा में स्मार्ट फोन का वितरण छात्रों में खुशी

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर बीजेपी सरकार द्वारा छात्रों को उनके उच्च शिक्षा में मदद के लिए स्मार्टफोन का वितरण करवाती है। इसी कड़ी में आज आज अबुल कलाम आजाद पी जी कॉलेज जब्जौवा में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। फोन पाकर छात्र व छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आप लोगों को बतादें कि बीजेपी डबल इंजन की सरकार में छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है जहां पर नकल विहीन परीक्षा करा रही है वहीं पर मेधावी छात्रों के बीच स्मार्टफोन का वितरण कर रही है जिस से छात्र आगे की पढ़ाई सुगमता से कर पाएं।

कॉलेज के प्रिंसिपल सूफियान मलिक ने स्मार्टफोन देते हुए छात्रों को कहा कि यह फोन मनोरंजन मात्र का साधन नहीं है अगर इसका उपयोग अच्छे के लिए किया जाए तो इस से आप सब की जिंदगियों में ज्ञान के बढ़ोतरी का साधन बन सकता है। वहीं स्मार्टफोन पाए छात्र अनस फारूकी ने बताया कि स्मार्टफोन के जरिए अब हम ग्लोबली कनेक्ट हो सकते है इस से पढ़ाई के जरूरी टिप्स या आर्टिकल मिनटों में पाए जा सकते हैं।

जिस से पढ़ाई के बारे में जानकारियां मिल सकती है वैसे अब हर जगह ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं हम कहीं पर भी रहकर अपने कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। स्मार्टफोन वितरण में प्रिंसिपल सूफियान मलिक,डॉक्टर मुबीन अहमद,मकसूद आलम,मेंहदी हसन,गंगाराम,राजेश कुमार के इलावा और कई लोग इस वितरण समारोह में उपस्थित रहे।