📅 Published on: March 6, 2024
Kapilvastupost
तुलसियापुर चौराहा स्थित फैसल एजुकेशनल एकेडमी की तरफ से आयोजित फैसल महोत्सव में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियांफैसल एजुकेशनल एकेडमी की तरफ से आयोजित फैसल महोत्सव में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां फैसल एजुकेशनल एकेडमी की तरफ से आयोजित फैसल महोत्सव में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां लोगों के सामने किया। जिसे देख लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कियाl
महोत्सव के मुख्य अतिथि विधानसभा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विद्यालय के बच्चों का हौंसला अफज़ाई किया। कहा कि विद्यालय के बच्चों के अंदर असीम प्रतिभाएँ हैं। बच्चों के सही मार्गदर्शन से निश्चित तौर से यह बच्चे आगे बढ़ेंगे और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाकर विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
छात्र- छात्राओं ने चक दे इंडिया, स्कूल चलें हम, मिट्टी में मिल जावा, अनपढ़ नेता, नन्हा मुन्ना राही हूं, ओ देश मेरे, मां का ख्वाब, कव्वाली, सारे जहां से अच्छा, तू कितनी अच्छी है मां, छोटी सी नन्ही सी प्यारी सी और राजस्थानी गीत पर धमाल मचाकर वाहवाही बटोरी।
विद्यालय प्रबंधक मौलाना अब्दुल जब्बार ने मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगढ़ को बैज लगाकर, माल्यर्पण कर व मोमेन्टो अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एंकर इमरान ने की।
इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य अब्दुल कय्यूम, अब्दुल हमीद, फराहिम खान , अब्दुल हफीज, वाहिद, मोहब्बत अली, मोहम्मद, बब्बू खान, मुस्तन शेरुल्लाह, रियाज अहमद, हसमुल्लाह, इमरान अहमद, परवेज आलम, राजकुमार, जमुना प्रसाद,रामदास मौर्य, नितेश पाण्डेय, कैलाश, आदि लोग मौजूद रहे|