📅 Published on: March 8, 2024
Kapilvastupost
आल इंडिया जमीयतुल मंसूर उत्तर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन लखनऊ में बर्लिंगटन मॉल बर्लिंगटन चौराहा पर किया गया नवनियुक्त उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जनाब अब्दुल अजीज मंसूरी के द्वारा इस कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया ।
मौके पर समस्त उत्तर प्रदेश के अपने मंसूरी भाइयों के लिए कार्यालय को उपलब्ध कराकर एवं उनकी परेशानियों को सुनकर निस्तारण करने का संकल्प लिया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हाजी बब्बू मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर , मो, फैसल , मो अनीस , मो वसीम , खुर्शीद , नसीर मंसूरी , मो, दानिश , मो, शादाब, मो, एजाज , आदि आदि लोग मौजूद रहे।