सिद्धार्थ नगर – प्रधानों ने अपने पसंद के बी डी ओ का किया स्वागत,पूर्व बी डी ओ ओम प्रकाश गुप्ता से नहीं जमा

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर । पिछले दिनों शोहरतगढ़ के खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता के स्थानांतरण के बाद बीफै को ब्लाक पर आये नये बीडीओ राजेश कुमार शुक्ल का प्रधान संघ ने जोरदार स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार शोहरतगढ के बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता के कार्य प्रणाली से नाखुश शोहरतगढ ब्लाक के ग्राम प्रधानो ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत किया था।

जिस पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शोहरतगढ के बीडीओ का तबादला जनपद के खुनियाव ब्लाक मे कर दिया गया।

ग्राम पंचायत मे विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधानो द्वारा कराये गये कार्यो के भुगतान को लेकर ग्राम प्रधान और खण्ड विकास अधिकारी के बीच तनाव चल रहा था कई बार प्रधान संगठन का बैठक भी ब्लाक मे किया गया कि खण्ड विकासअधिकारी और ग्राम प्रधानो के बीच चलरहा तनाव सामान्य हो जाए लेकिन स्थिति मे कोई सुधार नही हुआ, ग्राम प्रधानो द्वारा उच्च अधिकारियो से बार बार शिकायत किया गया।

बीडीओ राजेश कुमार शुक्ला के द्वारा शोहरतगढ ब्लाक कार्यालय पर पहुंच कर कार्य भार ग्राहण के दौरान ब्लाक के ग्राम प्रधान उपस्थित होकर नवागत बीडीओ का जोरदार स्वागत किये। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा. पवन मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ई० अमित कुमार यादव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार चौबे, अब्दुल अजीज, महेंद्र चौधरी, सुबाष यादव, विन्ध्याचल गिरी, गंगाधर मिश्र, सुबाष यादव, बिक्रम यादव, शिवलाल, शिवशंकर चौधरी, अजय कुमार मिश्र, पिन्टू पटेल, सुबाष यादव, रामू सहानी, शैलेष, सुनील कुमार यादव आदि प्रधान लोग मौजूद रहे।